38 बच्चों को मिली स्कूल बैग व काॅपियां

Updated:
विज्ञापन
38 बच्चों को मिली स्कूल बैग व काॅपियां

बचरा दक्षिणी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डोमधौड़ा में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग व कॉपियों का वितरण

विज्ञापन

पिपरवार.

सीसीएल के सीएसआर योजना के तहत बचरा दक्षिणी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डोमधौड़ा में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग व कॉपियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर भाजपा नेत्री रीना देवी ने बतौर मुख्य अतिथि 38 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दी. बच्चे स्कूल बैग व कॉपियां पाकर काफी प्रसन्न हुए. रीना देवी ने बच्चों को नियमित स्कूल आने, सफाई पर विशेष ध्यान देने व ध्यान लगा कर पढ़ने का सुझाव दिया. मौके पर टिंकी देवी, रामनांदन राम, संजय सोनी, इंद्रदेव राम, प्रीति वर्मा, रंजू देवी, रूपा तिवारी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola