शिविर में 32 ग्रामीणो का हुआ नि:शुल्क ईलाज

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 32 ग्रामीणो का हुआ नि:शुल्क ईलाज

सीसीएल के सीएसआर योजना के तहत कुसूमटोला बेंती में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. सीसीएल के सीएसआर योजना के तहत कुसूमटोला बेंती में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें बचरा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बी ब्रह्मचारी व उनके सहयोगियों द्वारा 32 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इस दौरान महिलाओं में कमर दर्द, मोतियाबिंद, कमजोरी, एनिमिया की शिकायत पायी गयी. चिकित्सकों ने जरूरतमंद मरीजो को नि:शुल्क दवा व आवश्यक परामर्श दिया. इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 15 बच्चों की भी स्वास्थ्य जांच की गयी. जरूरतमंद बच्चों को एलबेंडा जोल व विटामिन की दवा दी गयी. शिविर को सफल बनाने में पारा मेडिकल स्टॉफ कमलेश राम, सनिका उरांव, गुलाब गंझू, अखिलेश्वर मुंडा, अरूण कुमार सिंह आदि की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola