31 नये पॉजिटिव मिले, जेल से रिम्स आया कैदी भी संक्रमित

Updated at : 17 Jun 2020 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
31 नये पॉजिटिव मिले, जेल से रिम्स आया कैदी भी संक्रमित

झारखंड में मंगलवार को 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 1836 कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें नौ की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 1836 कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें नौ की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 836 एक्टिव केस हैं. मंगलवार को सिमडेगा से 24, रिम्स से दो, रामगढ़ से दो, लोहरदगा, गढ़वा और गुमला से एक-एक संक्रमित मिले हैं.

रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती एक मरीज संक्रमित मिला है. वह खूंटी जेल से इलाज कराने आया था. उसके सैंपल की जांच की गयी, तो वह पॉजिटिव पाया गया है. किसी कैदी के संक्रमित होने का यह पहला मामला आया है. अब जेल में भी जांच की बात चल रही है.

कहां कितने एक्टिव

रांची….42बोकारो….04चतरा….23देवघर….00धनबाद….18दुमका….00पू सिंहभूम….218गढ़वा….31गिरिडीह….07गोड्डा….00गुमला….35हजारीबाग….19जामताड़ा….26खूंटी….14कोडरमा….85लातेहार….24लोहरदगा….13पाकुड़….13पलामू….01रामगढ़….42साहिबगंज….00सरायकेला….23सिमडेगा….138प सिंहभूम….46..

यहां से मिले नये संक्रमित सिमडेगा….24रिम्स….02रामगढ़….02लोहरदगा….01गढ़वा….01गुमला….01

Posted by : pritish sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola