भारत में अवैध रूप से घुसी तीन बांग्लादेशी युवतियां रांची के रिसॉर्ट से गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में अवैध रूप से घुसी तीन बांग्लादेशी युवतियां रांची के रिसॉर्ट से गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करनेवाली तीन बांग्लादेशी युवतियों को राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू रोड स्थित बाली रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता (रांची).

भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करनेवाली तीन बांग्लादेशी युवतियों को राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू रोड स्थित बाली रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है. युवतियों की पहचान बांग्लादेश के चटग्राम की रहनेवाली निंपी बिरुआ(21), सरमीन अख्तर(20) और निपा अख्तर(21) के रूप में हुई है. सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बुधवार को यह जानकारी अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी, जिसने छापेमारी कर उक्त रिसॉर्ट से चार लड़कियों को रेस्क्यू कियाा. जांच पड़ताल के दौरान रेस्क्यू की गयी चार में से तीन लड़कियां बांग्लादेश की निकलीं. पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने रात में बॉर्डर पर लगी फेंसिंग की तार काट कर भारत में घुसपैठ की है. इनके साथ तीन और लड़कियां- परवीन, झूमा और हासी बांग्लादेश से भारत आयी थीं, जो मनीषा राय नामक महिला के साथ रांची में कहीं छिपी हैं. उन लड़कियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

कोलकाता के दलाल के जरिये रांची लायी जाती हैं लड़कियां :

सदर डीएसपी के अनुसार, तीनों लड़कियों ने पहले अपना नाम क्रमश: पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी बताया था. इसी नाम से तीनों का भारत में फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. तीनों लड़कियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. डीएसपी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में एक महिला मनीषा राय का नाम सामने आय है. वह कोलकाता के एक दलाल के संपर्क में है. वह बांग्लादेश से अवैध रूप से आनेवाली लड़कियों को रांची लाकर उनसे बार में डांस और पार्लर में काम कराती है. मनीषा राय की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा :

डीएसपी के अनुसार, एक लड़की रोते हुए बरियातू थाने पहुंची और बताया कि उसे उसकी मर्जी के बगैर बाली रिसॉर्ट में रखा गया है. इसके बाद इस मामले में सीनियर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई के लिए बरियातू पुलिस रिसॉर्ट में पहुंची. वहां तीन और लड़कियां एक कमरे में मिलीं. पूछताछ में पहले उन लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे कोलकाता से आयी हैं. लेकिन, जांच के क्रम में तीनों लड़कियों के बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने की पुष्टि हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola