हजारीबाग में 183 व कोडरमा में 263 आरोपी, पर गिरफ्तारी किसी की नहीं

Updated at : 02 Jun 2024 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में 183 व कोडरमा में 263 आरोपी, पर गिरफ्तारी किसी की नहीं

हजारीबाग और कोडरमा पुलिस जमीन माफियाओं पर कार्रवाई करने में सबसे लापरवाह

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). हजारीबाग और कोडरमा पुलिस जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में सबसे अधिक लापरवाह है. इस दौरान हजारीबाग में 183 और कोडरमा पुलिस ने 263 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन इनमें से पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया. बात करें हजारीबाग रेंज के पांच जिलाें हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह की, तो वर्ष 2021 से लेकर 2023 के अंत तक इन जगहों पर जमीन कब्जा और विवाद के कुल 249 केस दर्ज किये गये. इसमें कुल आरोपियों की संख्या 949 थी.जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला में कुल 72 केस दर्ज किये गये थे, जिसमें कुल 183 आरोपी थे. यहां वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में 14-14 केस दर्ज किये गये. जबकि वर्ष 2023 में दर्ज केस की संख्या 44 तक पहुंच गयी. इसी तरह कोडरमा जिला में पिछले तीन वर्ष में 49 केस दर्ज किये गये, जिसमें कुल 263 आरोपी थे. वर्षवार आंकड़ों के अनुसार यहां वर्ष 2021 में 24, वर्ष 2022 में 09 और वर्ष 2023 में कुल 16 केस दर्ज किये गये थे. इस तरह आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि जमीन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई असंतोषजनक है. हालांकि इस दौरान रामगढ़ पुलिस ने 123 आरोपियों में 09, चतरा पुलिस ने 155 आरोपियों में दो और गिरिडीह पुलिस ने 225 आरोपियों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola