20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जानें झारखंड विधानसभा चुनाव में किसकी हुई जीत, कौन हारा

झारखंड की चौथी विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार राज्‍य में किसी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि बांकी दूसरी पार्टियों का लगभग सफाया हो गया है. यह भी मानना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

झारखंड की चौथी विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार राज्‍य में किसी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि बांकी दूसरी पार्टियों का लगभग सफाया हो गया है.

यह भी मानना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्‍माई नेतृत्‍व के बावजूद झामुमो ने उसे कड़ा टक्‍कर दिया है. झारखंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बडी संख्‍या में बड़े नेता चुनाव हारे हैं. प्रस्‍तुत है झारखंड के चुनाव परिणाम का लेखा-जोखा.

1. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (50) – ईचागढ़ – साधु चरण महतो (भाजपा) 42250 जीते, झामुमो की सबिता महतो को हराया

2. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (65) – कांके – डॉ० जीतू चरण राम (भाजपा) 59804 जीते, कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा को हराया

3. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (19) – कोडरमा – डॉ. नीरा यादव (भाजपा) 13525 जीते, राजद की अन्‍नपुर्णा देवी को हराया

4. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (71) – कोलेबिरा – एनोस एक्का (झारखण्ड पार्टी) 17143 जीते, भाजपा के मनोज नगेसिया को हराया

5. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (60) – खूंटी – नीलकंठ सिंह मुन्डा (भाजपा) 21515 जीते, झामुमो के जीदन होरो को हराया

6. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (57) – खरसांवा – दशरथ गागराई (झामुमो) 11966 जीते, भाजपा के उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा को हराया

7. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (62) – खिजरी – रामकुमार पाहन (भाजपा) 64912 जीते, कांग्रेस के सुंदरी देवी को हराया

8. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (80) – गढ़वा – सत्येन्द्र नाथ तिवारी (भाजपा) 21510 जीते, आरजेडी के गिरिनाथ सिंह को हराया

9. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (68) – गुमला – शिवशंकर उराँव (भाजपा) 4032 जीते, झामुमो के भूषण तिर्की को हराया

10. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (31) – गाण्डे – जयप्रकाश वर्मा (भाजपा) 10279 जीते, झामुमो के सालखन सोरेनको हराया

11. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (32) – गिरिडीह – निर्भय कुमार शाहाबादी (भाजपा) 9933 जीते, झामुमो के सुदिव्य कुमार को हराया

12. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (17) – गोड्‌डा – रघु नन्दन मंडल (भाजपा) 34486 जीते, आरजेडी के संजय प्रसाद यादव को हराया

13. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (34) – गोमिया – योगेन्द्र प्रसाद (झामुमो) 37514 जीते, भाजपा के माधव लाल सिंह को हराया

14. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (45) – घाटशिला – लक्ष्मण टुडू (भाजपा) 6403 जीते, झामुमो के रामदास सोरेन को हराया

15. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (56) – चक्रधरपुर – शशिभूषण सामाड़ (झामुमो) 26448 जीते, भाजपा के नवमी उरांव को हराया

16. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (27) चतरा – जय प्रकाश सिंह भोगता (भाजपा) 20576 जीते, जेवीएम के सत्यानन्द भोक्ता को हराया

17. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (37) – चन्दनकियारी – अमर कुमार बाउरी (झामुमो) 34164 जीते, आजसु के उमा कान्त रजक को हराया

18. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (52) – चाईबासा – दीपक बिरुवा (झामुमो) 34715 जीते, भाजपा के ज्योति भ्रमर तुबिद को हराया

19. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (78) – छतरपुर – राधाकृष्ण किशोर (भाजपा) 5881 जीते, आरजेडी के मनोज कुमार को हराया

20. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (54) – जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा (जय भारत समानता पार्टी) 24611 जीते, भाजपा के मंगल सिंह सुरीन को हराया

21. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (47) – जुगसलाई – राम चंद्र सहिस (आजसु) 25045 जीते, झामुमो के मंगल कालिन्दी को हराया

22. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (30) – जमुआ – केदार हजरा (भाजपा) 23100 जीते, झामुमो के सत्य नारायण दास को हराया

23. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (49) – जमशेदपुर पश्चिम- सरयू राय (भाजपा) 10517 जीते, कांग्रेस के बन्ना गुप्ता को हराया

24. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (48) – जमशेदपुर पूर्व – रघुवर दास (भाजपा) 70157 जीते, कांग्रेस के आनन्द बिहारी दुबे को हराया

25. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (12) – जरमुण्डी – बादल (कांग्रेस) 2708 जीते, झामुमो के हरि नारायण राय को हराया

26. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (9) – जामताड़ा- इरफान अंसारी (कांग्रेस) 9137 जीते, भाजपा के बिरेन्द्र मंडल को हराया

27. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (11) – जामा – सीता मुर्मु उर्फ सीता सोरेन (झामुमो) 2306 जीते, भाजपा के सुरेश मुर्मू को हराया

28. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (41) – झरिया – संजीव सिंह (भाजपा) 33692 जीते, कांग्रेस के नीरज सिंह को हराया

29. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (42) – टुन्डी – राज किशोर महतो (आजसु) 1126 जीते, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो को हराया

30. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (33) – डुमरी – जगरनाथ महतो (झामुमो) 32481 जीते, भाजपा के लालचन्द महतो को हराया

31. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (76) – डालटेनगंज – आलोक कुमार चौरसीया (झामुमो) 8329 जीते, कांग्रेस के कृष्णा नन्द त्रिपाठी को हराया

32. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (58) – तमाड़ – विकास कुमार मुंडा (आजसु) 26006 जीते, निर्दलीय विधायक गोपाल कृष्ण पातर को हराया

33. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (59) – तोरपा – पौलुस सुरीन (झामुमो) 43 जीते, भाजपा के कोचे मुण्डा को हराया

34. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (10) – दुमका- भाजपा के लोईस मरांडी 5262 जीते, झामुमो नेता और मुख्‍यमंत्री हेमन्त सोरेन को हराया

35. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (15) – देवघर – नारायण दास (भाजपा) 45152 जीते, आरजेडी के सुरेश पासवान को हराया

36. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (40) – धनबाद – राज सिन्हा (भाजपा) 52997 जीते, कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को हराया

37. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (28) – धनवार – राज कुमार यादव (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) 10712 जीते, झावीमो अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हराया

38. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (8) – नाला – रवीन्द्र नाथ महतो (झामुमो) 7015 जीते, भाजपा के सत्यानंद झा को हराया

39. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (39) – निरसा – अरूप चटर्जी (मार्क्सिस्‍ट कोऑर्डिनेशन) 1035 जीते, भाजपा के गणेश मिश्र को हराया

40. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (5) – पाकुड़ – आलमगीर आलम (कांग्रेस) 18066 जीते, झामुमो के अकील अख्तर को हराया

41. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (75) – पांकी – बिदेश सिंह (कांग्रेस) 2983 जीते, निर्दलीय उम्‍मीदवार कुशवाहा शशि भुषण मेहता को हराया

42. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (46) – पोटका – मेनका सरदार (भाजपा) 6706 जीते, झामुमो के संजीव सरदार को हराया

43. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (16) – पोड़ैयाहाट – प्रदीप यादव (झामुमो) 11158 जीते, भाजपा के देवेन्द्रनाथ सिंह को हराया

44. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (29) – बगोदर – नागेन्द्र महतो (भाजपा) 4339 जीते, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के विनोद कुमार सिंह को हराया

45. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (22) – बड़कागांव – निर्मला देवी (कांग्रेस) 411 जीते, आजसु के रोशन लाल चौधरी को हराया

46. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (20) – बरकठा – जानकी प्रसाद यादव (झामुमो) 8207 जीते, भाजपा के अमित कुमार यादव को हराया

47. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (35) – बेरमो – योगेश्वर महतो (भाजपा) 12613 जीते, कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह को हराया

48. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (3) – बरहैट – हेमन्त सोरेन (झामुमो) 24087 जीते, भाजपा के हेमलाल मुर्मु को हराया

49. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (21) – बरही – मनोज कुमार यादव (कांग्रेस) 7085 जीते, भाजपा के उमाशंकर अकेला को हराया

50. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (44) – बहरागोड़ा – कुणाल षड़ंगी (झामुमो) 15355 जीते, भाजपा के दिनेशानन्द गोस्वामी को हराया

51. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (43) – बाघमारा – दुलू महतो (भाजपा) 29623 जीते, जनता दल (यूनाइटेड) के जलेश्वर महतो को हराया

52. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (69) – बिशुनपुर – चमरा लिंडा‌ (झामुमो) 10843 जीते, भाजपा के समीर उराँव को हराया

53. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (77) – बिश्रामपुर – रामचंद्र चन्द्रवंशी (भाजपा) 13910 जीते, निर्दलीय उम्‍मीदवार अंजु सिंह को हराया

54. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (36) – बोकारो – बिरंची नारायण (भाजपा) 72643 जीते, निर्दलीय उम्‍मीदवार समरेश सिंह को हराया

55. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (2) – बोरियो – ताला मरान्डी (भाजपा) 712 जीते, झामुमो के लोबिन हेम्बरम को हराया

56. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (81) – भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही (नवजवान संघर्ष मोर्चा) 2661 जीते, भाजपा के अनन्त प्रताप देव को हराया

57. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (53) – मझगांव – निरल पुरती (झामुमो) 11182 जीते, जय भारत समानता पार्टी के उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा को हराया

58. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (13) – मधुपुर – राज पालीवार (भाजपा) 6884 जीते, झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को हराया

59. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (73) – मनिका – हरिकृष्ण सिंह (भाजपा) 1083 जीते, राष्ट्रीय जनता दल के रामचंद्र सिंह को हराया

60. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (55) – मनोहरपुर – जोबा मांझी (झामुमो) 16569 जीते, भाजपा के गुरुचरण नायक को हराया

61. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (18) – महगामा – अशोक कुमार (भाजपा) 31560 जीते, झामुमो के शाहिद इक़बाल को हराया

62. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (6) – महेशपुर – स्टीफन मरांडी (झामुमो) 6156 जीते, भाजपा के देवीधन टुडु को हराया

63. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (24) – मांडू – जय प्रकाश भाई पटेल (झामुमो) 7012 जीते, भाजपा के कुमार महेश सिंह को हराया

64. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (66) – मान्डर – गंगोत्री कुजूर (भाजपा) 7605 जीते, टीएमसी के बंधु तिर्की को हराया

65. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (63) – रांची – चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह (भाजपा) 58863 जीते, झामुमो की महुआ माजी को हराया

66. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (1) – राजमहल – अनन्त कुमार ओझा (भाजपा) 702 जीते, झामुमो के मो. ताजउद्दिन को हराया

67. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (23) – रामगढ़ – चन्द्र प्रकाश चौधरी (आजसु) 53818 जीते, कांग्रेस के शहजादा अनवर को हराया

68. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (74) – लातेहार – प्रकाश राम (झामुमो) 26787 जीते, भाजपा के ब्रजमोहन राम को हराया

69. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (4) – लिट्टीपाड़ा – डॉ. अनिल मुरमू (झामुमो) 25083 जीते, भाजपा के साइमन मरांडी को हराया

70. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या ( 72) – लोहरदगा – कमल किशोर भगत (आजसु) 592 जीते, कांग्रेस के सुखदेव भगत को हराया

71. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (7) – शिकारीपाड़ा – नलिन सोरेन (झामुमो) 24501 जीते, झावीमो के परितोष सोरेन को हराया

72. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (51) – सरायकेला – चाम्पाई सोरेन (झामुमो) 1115 जीते, भाजपा के गणेश महली को हराया

73. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (14) – सारठ – रणधीर कुमार सिंह (झाविमो) 13901 जीते, भाजपा के उदय शंकर सिंह को हराया

74. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (38) – सिन्दरी – फुलचंद मंडल (भाजपा) 6548 जीते, मार्क्सिस्‍ट कोऑर्डिनेशन के आनन्द महतो को हराया

75. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (70) – सिमडेगा – विमला प्रधान (भाजपा) 3194 जीते, झारखण्ड पार्टी के मेनोन एक्का को हराया

76. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (26) – सिमरिया – गणेश गन्झु (झाविमो) 15640 जीते, भाजपा के सुजीत कुमार भारती को हराया

77. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (61) – सिल्ली – अमित कुमार (झाविमो) 29740 जीते, आजसु के सुदेश कुमार महतो को हराया

78. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (67) – सिसई – दिनेश उरांव (भाजपा) 2593 जीते, झाविमो के जिगा सुसारन होरो को हराया

79. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (25) – हजारीबाग – मनीष जयसवाल (भाजपा) 27129 जीते, निर्दलीय उम्‍मीदवार प्रदीप प्रसाद को हराया

80. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (64) – हटिया – नवीन जयसवाल (झाविमो) 8018 जीते, भाजपा की सीमा शर्मा को हराया

81. विधानसभा क्षेत्र संख्‍या (79) – हुसैनाबाद – कुशवाहा शिवपुजन मेहता (बहुजन समाज पार्टी) 27752 जीते, कांग्रेस के कमलेश कु० सिंह को हराया

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel