लालू प्रसाद का हेलीकॉप्टर नहीं आया, ट्रेन से गये साहेबगंज

रांची: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को चुनावी सभा नहीं कर सके. श्री प्रसाद दिन के 11.30 बजे रांची आये. उन्हें एयरपोर्ट से ही राजमहल, गोड्डा व सारठ विधानसभा में चुनावी सभा के लिए जाना था. पर, राजद का हेलीकॉप्टर नहीं आ सका. हेलीकॉप्टर वाराणसी से आना था. बताया गया कि मौसम खराब […]
रांची: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को चुनावी सभा नहीं कर सके. श्री प्रसाद दिन के 11.30 बजे रांची आये. उन्हें एयरपोर्ट से ही राजमहल, गोड्डा व सारठ विधानसभा में चुनावी सभा के लिए जाना था.
पर, राजद का हेलीकॉप्टर नहीं आ सका. हेलीकॉप्टर वाराणसी से आना था. बताया गया कि मौसम खराब होने की वजह से वाराणसी से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका. काफी देर इंतजार के बाद श्री प्रसाद ने ट्रेन से जाने का फैसला किया. इसके बाद वह वनांचल एक्सप्रेस से दिन के एक बजे साहेबगंज के लिए रवाना हुए.
राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि श्री प्रसाद रात्रि विश्रम साहेबगंज में ही करेंगे. अगले दिन वह सड़क मार्ग से चुनावी सभा करेंगे. श्री प्रसाद वहीं से पटना लौट जायेंगे. यदि हेलीकॉप्टर आ गया, तो वह हेलीकॉप्टर से ही जायेंगे. एयरपोर्ट में श्री प्रसाद का स्वागत डॉ मनोज, रामकुमार यादव, अफरोज आलम व अन्य ने किया. रेलवे स्टेशन भी यही लोग छोड़ने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




