चावल लदे 18 चक्का ट्रक में लगी आग
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

लमकाना मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात लगभग एक बजे चावल लदे 18 चक्का ट्रक सीजी 13 एडब्लू 9581 में अचानक आग लग गयी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
थाना क्षेत्र के लमकाना मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात लगभग एक बजे चावल लदे 18 चक्का ट्रक सीजी 13 एडब्लू 9581 में अचानक आग लग गयी. जिससे मार्ग में अफरा-तफरी मच गयी. हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. उसने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी. ट्रक चालक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के कोरबा से चावल लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे. अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क उठी. चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोकी और बाहर कूद गया. देखते-ही-देखते इंजन के साथ पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद पेट्रोलिंग पार्टी के साथ पहुंचे. उन्होंने एनएचएआइ के टैंकर और दमकल को बुलाया. दोनों की मदद से आग पर काबू पाया गया. तब तक ट्रक और उसमें लदा चावल पूरी तरह जल चुका था.बाल-बाल बचा चालक, लाखों के चावल जले
बेड़ो, सड़क पर धू-धू जलता ट्रक.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










