ePaper

केबीसी के नाम पर फोन किया, ठगी का प्रयास

Updated at : 23 Oct 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
केबीसी के नाम पर फोन किया, ठगी का प्रयास

रांची : कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर डोरंडा निवासी झामुमो नेता पप्पू राइन से ठगी की कोशिश की गयी. बुधवार को दिन करीब 9.12 बजे उनके पास किसी ने मो-8292470912 कॉल किया. फोन करनेवाले ने कहा कि वह हैदराबाद से बोल रहा है. केबीसी में आपने सवाल का सही जवाब दिया है. आपने […]

विज्ञापन

रांची : कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर डोरंडा निवासी झामुमो नेता पप्पू राइन से ठगी की कोशिश की गयी. बुधवार को दिन करीब 9.12 बजे उनके पास किसी ने मो-8292470912 कॉल किया.

फोन करनेवाले ने कहा कि वह हैदराबाद से बोल रहा है. केबीसी में आपने सवाल का सही जवाब दिया है. आपने टाटा सफारी गाड़ी जीती है. यदि आप कार या नकद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए अकाउंट नंबर 34086453028 में 9500 रुपये तुरंत डालें. फोन करनेवाला हर चार-पांच मिनट में राशि जमा करने को कह रहा था.

पप्पू राइन ने बताया कि जब उन्‍होंने उस अकाउंट के बारे में संबंधित बैंक से जानकारी ली, तो अकाउंट नवादा के बारसलीगंज के चकवा निवासी अजीत कुमार का निकला. अकाउंट में मात्र 277 रुपये जामा थे. उस अकाउंट में 9708259894 मोबाइल नंबर दर्ज है. पप्पू राइन ने बताया कि उन्होंने केबीसी के किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola