रांची : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नहीं लगेगा परीक्षा शुल्क

Updated at : 22 Feb 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नहीं लगेगा परीक्षा शुल्क

बीएड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आवेदन 25 से रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की अोर से बीएड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2020 का आयोजन किया गया है. उक्त परीक्षा में शामिल होनेवाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क देने से मुक्त किया गया है. पर्षद के परीक्षा नियंत्रक प्रशांत कुमार के हस्ताक्षर से 20 फरवरी […]

विज्ञापन
बीएड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आवेदन 25 से
रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की अोर से बीएड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2020 का आयोजन किया गया है. उक्त परीक्षा में शामिल होनेवाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क देने से मुक्त किया गया है.
पर्षद के परीक्षा नियंत्रक प्रशांत कुमार के हस्ताक्षर से 20 फरवरी को जारी आवश्यक सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के पत्रांक 1102/11.2.2020 के आलोक में दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा/आवेदन शुल्क से मुक्त किया जाता है. वैसे अभ्यर्थी भी बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं, जो अर्हक परीक्षा (स्नातक)-2020 में शामिल हो रहे हों. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 25 मई से लेकर 30 मई तक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर देना है.
इसलिए वैसे अभ्यर्थियों को 20 मई 2020 तक पुन: लॉग इन कर अपने स्नातक परीक्षा का अंक पत्र अपलोड करना व अंक प्रतिशत दर्ज करना अनिवार्य होगा. उधर, पर्षद की अोर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रवेश परीक्षा मई के प्रथम सप्ताह में ली जायेगी. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक अॉनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के तहत दो वर्षीय बीएड पाठयक्रम में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन लिया जायेगा. 100 से अधिक बीएड कॉलेजों में विभिन्न विषयों में हजारों अभ्यर्थियों का नामांकन होना है.
झारखंड राज्य स्थित विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गयी है, जबकि 15 प्रतिशत सीटें खुली कैटेगरी में रहेगी. रांची के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा में प्रश्न पत्र बहु वैकल्पिक व 100 अंकों की होगी. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola