रांची : प्रदीप यादव कांग्रेस में आ गये, इरफान इस्तीफा दें : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने पर इस्तीफा देने की बात कही थी इरफान ने तब बड़ी-बड़ी बातें की थी़ अब उनके अपना वादा निभाना चाहिए़ प्रदीप यादव को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी में शामिल करा लिया […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने पर इस्तीफा देने की बात कही थी इरफान ने तब बड़ी-बड़ी बातें की थी़ अब उनके अपना वादा निभाना चाहिए़ प्रदीप यादव को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी में शामिल करा लिया है़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विधायक इरफान ने यह कह कर कई दिनों तक अखबारों और चैनलों की सुर्खियां भी बटोरी थी़ लेकिन प्रदीप यादव की सदस्यता पर कांग्रेस के दिल्ली दरबार ने मुहर भी लगा दी, लेकिन बड़ी-बड़ी बातें करनेवाले इरफान अंसारी ने हमेशा की तरह फिर से यू टर्न ले लिया
यह कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति है, इसके नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और है़ं श्री शाहदेव ने कहा कि हाल के दिनों में लोहरदगा में एक बच्चे की बलि दे दी गयी़ हजारीबाग में डायन कह कर एक महिला को प्रताड़ित किया गया, लेकिन सरकार ने दोनों घटनाओं पर अभी तक विशेष ध्यान नहीं दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










