रांची : कल सुबह आठ से शाम चार बजे तक गुल रहेगी बिजली

Updated at : 21 Feb 2020 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कल सुबह आठ से शाम चार बजे तक गुल रहेगी बिजली

नामकुम ग्रिड में अपग्रेडेशन कार्य होगा रांची : नामकुम पावर ग्रिड में शनिवार को पीएसडीएफ योजना के तहत अपग्रेडेशन कार्य किया जायेगा़ इस कारण ग्रिड से बिजली की आंशिक सप्लाई होगी. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शहर के बड़े इलाके में बिजली गुल रहेगी़ इस दौरान ग्रिड में लगे 50 […]

विज्ञापन
नामकुम ग्रिड में अपग्रेडेशन कार्य होगा
रांची : नामकुम पावर ग्रिड में शनिवार को पीएसडीएफ योजना के तहत अपग्रेडेशन कार्य किया जायेगा़ इस कारण ग्रिड से बिजली की आंशिक सप्लाई होगी. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शहर के बड़े इलाके में बिजली गुल रहेगी़
इस दौरान ग्रिड में लगे 50 एमवीए के मेन बस एरिया में काम होने से चार बड़े ट्रांसफाॅर्मर में से तीन से सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी. जबकि एक ट्रांसफाॅर्मर से ही राजधानी के बड़े इलाके में बारी-बारी से बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. इससे राजधानी की बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ेगा. शहर के ज्यादातर सब स्टेशन के आपस में दूसरे ग्रिड से कनेक्ट रहने के चलते कांके और हटिया ग्रिड से बिजली कुछ देर के लिए उपलब्ध हो जायेगी. हालांकि जरूरतों को देखते हुए यह उपभोक्ताओं के लिए नाकाफी साबित होंगे.
लोड शेडिंग कर बिजली देने का निर्देश
नामकुम पावर ग्रिड से ज्यादा डिमांड की स्थिति में 80 से 90 मेगावाट बिजली की खपत होती है. चार में से तीन ट्रांसफाॅर्मर बंद रहने से करीब 50 मेगावाट बिजली की अचानक कमी हो जायेगी. इसके चलते राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर संकट का सामना करना पड़ेगा. हालांकि वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए अधिकारियों को ग्रिड से संबंधित इलाकों में लोड शेडिंग के जरिये बिजली की राशनिंग करने के निर्देश दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola