रांची, हटिया व मुरी स्टेशन पर लगेगा क्विक वाटरिंग सिस्टम
Updated at : 18 Feb 2020 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अब पानी की शिकायत नहीं रहेगी. रांची रेल डिवीजन के रांची, हटिया व मुरी स्टेशन पर जल्द ही क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जायेगा. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम सबसे पहले रांची रेलवे स्टेशन पर लगाया जा रहा है. इस सिस्टम के […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेलवे स्टेशन आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अब पानी की शिकायत नहीं रहेगी. रांची रेल डिवीजन के रांची, हटिया व मुरी स्टेशन पर जल्द ही क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जायेगा. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम सबसे पहले रांची रेलवे स्टेशन पर लगाया जा रहा है. इस सिस्टम के लगने से ट्रेनों में पानी कम समय में भरा जा सकता है. इससे समय की बचत होगी. वर्तमान में एक ट्रेन में 15 मिनट में पानी भर जाता है. क्विक वाटरिंग सिस्टम लगने से 5 से 7 मिनट में यह काम पूरा हो जायेगा. रांची के बाद यह िसस्टम हटिया व मुरी में लगाया जायेगा.
इधर, हटिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए रेल प्रबंधन ने स्वीकृति दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




