रांची : प्रेमी को पकड़ा, तो लड़की पहुंची थाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सदर थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की के लापता होने पर उसके परिजन लड़की के अपहरण का आरोप एक युवक पर लगाते हुए इसकी जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी. युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से हैं. फिलहाल पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है. उसने पुलिस को बताय�� कि वह लड़की से […]
विज्ञापन
रांची : सदर थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की के लापता होने पर उसके परिजन लड़की के अपहरण का आरोप एक युवक पर लगाते हुए इसकी जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी. युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से हैं. फिलहाल पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है.
उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की से प्रेम करता है. इस बीच लड़की भी थाना पहुंच गयी. उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से गयी थी, लेकिन उसके परिजन युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अड़े थे. क्योंकि वह एक साल पहले भी युवती को लेकर भाग चुका था. पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लड़की को महिला थाना भेजा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










