रांची : विलय की तैयारी में जुटी भाजपा, महानगर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2020 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जेवीएम का भाजपा में विलय को लेकर आयोजन होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची आयेंगे. शुक्रवार को महानगर भाजपा की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय हुई. इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरीलाल, अध्यक्ष मनोज मिश्रा, केके […]
विज्ञापन
रांची : जेवीएम का भाजपा में विलय को लेकर आयोजन होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची आयेंगे.
शुक्रवार को महानगर भाजपा की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय हुई. इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरीलाल, अध्यक्ष मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, राजू सिंह, रमेश सिंह सहित महानगर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे. बैठक में नेताओं-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसमें महानगर भाजपा से 10 हजार कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहने को कहा गया है.
बाबूलाल का भव्य स्वागत हो : धर्मपाल सिंह
भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सत्रह को बाबूलाल मरांडी की घर वापसी भव्य अंदाज में होनी चाहिए.
वह शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा रांची ग्रामीण की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. बैठक में मिलन समारोह तथा होनेवाले संगठनात्मक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गयी. संगठन महामंत्री ने कहा कि 17 तारीख को बाबूलाल की घर वापसी हो रही है. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की जिम्मेवारी काफी हद तक युवा मोर्चा के कंधों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










