रांची : किसान खुशहाल, तो देश खुशहाल : सांसद
Updated at : 14 Feb 2020 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

जैविक कृषि उत्पाद से ही जीवन सुरक्षित : सुदेश महतो आरके मिशन आश्रम गेतलसूद फार्म में 42वां केंद्रीय किसान मेला शुरू अनगड़ा : रामकृष्ण मिशन आश्रम गेतलसूद फार्म में दो दिवसीय 42वां केंद्रीय किसान मेला गुरुवार को शुरू हुआ. थीम है जैविक कृषि प्रणाली अपनायें-आय दुगुनी बढ़ायें. मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि […]
विज्ञापन
जैविक कृषि उत्पाद से ही जीवन सुरक्षित : सुदेश महतो
आरके मिशन आश्रम गेतलसूद फार्म में 42वां केंद्रीय किसान मेला शुरू
अनगड़ा : रामकृष्ण मिशन आश्रम गेतलसूद फार्म में दो दिवसीय 42वां केंद्रीय किसान मेला गुरुवार को शुरू हुआ. थीम है जैविक कृषि प्रणाली अपनायें-आय दुगुनी बढ़ायें. मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित कर ही हम देश की अर्थव्यवस्था मजबूत कर सकते हैं. किसान खुशहाल होंगे, तो देश खुशहाल होगा. विधायक सुदेश महतो ने कहा कि जैविक कृषि उत्पाद ही जीवन को सुरक्षित रख सकता है. जैविक खेती को सिर्फ विचारधारा बना कर रखना उचित नहीं बल्कि इसे धरातल पर उतारने की पहल करनी होगी.
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत तरीके से खेती की विधि की जानकारी दी. कार्यक्रम में अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी सिंह, ओफाज के सीइओ राजीव कुमार, प्रमुख अनिता गाड़ी, जैलेंद्र कुमार, आरके मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद, उपप्रमुख बेबी यासमीन, राजेंद्र शाही, स्वामी तनमहिनानंद, ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य उपस्थित थे.
अध्यक्षता आरके मिशन मठ के ट्रस्टी स्वामी लोकोत्तरानंद जी महाराज ने की. किसान मेला में पांच सौ से अधिक किसानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी है. अतिथियों ने फसलों का अवलोकन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




