जमशेदपुर : न्यायिक सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी

Updated at : 12 Feb 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : न्यायिक सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी

रांची/जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा परीक्षा अंतर्गत सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने मंगलवार की रात अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया. यहां बता दें कि आयोग द्वारा सिविल जज के लिए सितंबर, 2019 में परीक्षा ली थी. इसके बाद 15 जनवरी, 2020 को साक्षात्कार लिया […]

विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा परीक्षा अंतर्गत सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने मंगलवार की रात अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया. यहां बता दें कि आयोग द्वारा सिविल जज के लिए सितंबर, 2019 में परीक्षा ली थी. इसके बाद 15 जनवरी, 2020 को साक्षात्कार लिया था.
इस परीक्षा में मानगो (जमशेदपुर) के विद्युत जेई एसपी चौधरी की बेटी श्रीप्रिया थर्ड टॉपर (जनरल श्रेणी) बनी है. श्रीप्रिया सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची से प्लस टू अौर रांची नेशनल लॉ कॉलेज से स्नातक है. वर्तमान में वह कोलकाता में एलएलएम की पढ़ाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola