रांची : जेएमएम के खिलाफ जदयू ही विकल्प बनेगा : सालखन मुर्मू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 6:02 AM

विज्ञापन

रांची : जनता दल यूनाइटेड की बैठक मंगलवार को डिबडीह स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया. पार्टी हार से निराश नहीं है.पार्टी संगठन को मजबूत करने के अलावा राज्य में बिहार के मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
रांची : जनता दल यूनाइटेड की बैठक मंगलवार को डिबडीह स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया. पार्टी हार से निराश नहीं है.पार्टी संगठन को मजबूत करने के अलावा राज्य में बिहार के मुख्यमंत्री की तरह ईमानदार विकल्प देगी. जेएमएम आदिवासियों को ठग कर चुनाव जीतने में सफल हुई है.
जेएमएम अगर आदिवासियसों की सच्ची हितेषी है, तो आदिवासी धर्म कोर्ड को लागू करे, राज्य में शराबबंदी लागू करे, आेबीसी को 27 प्रतिशत का आरक्षण दे, संताली भाषा को राज्य का प्रथम राज्यभाषा का दर्जा दे. राज्य स्थापना के 19 वर्ष बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जेएएम के खिलाफ जदयू ही राज्य में विकल्प बनेगी. सह प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर लड़ी थी.
चुनाव प्रचार के दौरान ही लोगों ने कहा कि था कि उनके पास दो विकल्प है भाजपा हटाओ या भाजपा जिताओ. इसमें जदयू पिछड़ गयी. हमारा संगठन कमजोर था इसलिए चुनाव हारे. बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह, श्रवण कुमार, त्रिवेणी वर्मा, संजय सहाय, आशा शर्मा, सुमित्रा मुर्मू, निशा भगत, विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola