झारखंड और बिहार समेत आठ राज्यों की 1 लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनायेगी Facebook

नयी दिल्ली/रांची : फेसबुक ने मंगलवार को ‘वी थिंक डिजिटल’ कार्यक्रम शुरू किया. इसके तहत, सोशल मीडिया कंपनी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित छह राज्यों में एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी. एक बयान में कहा गया कि इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय महिला आयोग […]
नयी दिल्ली/रांची : फेसबुक ने मंगलवार को ‘वी थिंक डिजिटल’ कार्यक्रम शुरू किया. इसके तहत, सोशल मीडिया कंपनी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित छह राज्यों में एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी. एक बयान में कहा गया कि इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ साझेदारी करके साल भर में सात राज्यों की एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है.’
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी और फिर इसका विस्तार अन्य राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड और बिहार में किया जायेगा. वी थिंक डिजिटल, फेसबुक का वैश्विक डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम है. इसकी घोषणा दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण के दौरान 2019 में की गयी थी. इस प्रशिक्षिण कार्यक्रम को निजता, सुरक्षा और गलत सूचना जैसी मुद्दों के समाधान में मदद करने के लिए तैयार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




