रांची : एचसीजी क्यूरी कैंसर अस्पताल में शुरू होगा हेमेटोलॉजी ओपीडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : ओरमांझी इरबा स्थित एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी क्यूरी कैंसर अस्पताल में शीघ्र ही हेमेटोलॉजी (ब्लड कैंसर) ओपीडी शुरू किया जायेगा. ओपीडी माह में एक दिन होगा, जिसमें कोलाकाता के एचसीजी कैंसर अस्पताल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ जॉयदीप चक्रवर्ती मरीजों काे परामर्श देंगे. शुक्रवार को डॉ जाॅयदीप चक्रवर्ती ने होटल रेडिशन ब्लू में पत्रकारों को […]
विज्ञापन
रांची : ओरमांझी इरबा स्थित एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी क्यूरी कैंसर अस्पताल में शीघ्र ही हेमेटोलॉजी (ब्लड कैंसर) ओपीडी शुरू किया जायेगा. ओपीडी माह में एक दिन होगा, जिसमें कोलाकाता के एचसीजी कैंसर अस्पताल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ जॉयदीप चक्रवर्ती मरीजों काे परामर्श देंगे.
शुक्रवार को डॉ जाॅयदीप चक्रवर्ती ने होटल रेडिशन ब्लू में पत्रकारों को बताया कि राज्य में हेमेटोलॉजी सेंटर नहीं होने से यहां के मरीजों को कोलकाता या अन्य महानगर में इलाज के लिए जाना पड़ता है. ओपीडी शुरू होने से ल्यूकेमिया,मल्टीपल मायलोमा सहित कैंसर के साथ-साथ सिकल सेल एनिमिया के मरीजों का भी इलाज किया जायेगा.
एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी क्यूरी कैंसर अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ आफताब आलम ने बताया कि डॉ जाॅयदीप के ओपीडी शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा. कैंसर के मरीज अस्पताल में देर से पहुंचते है, इसलिए उनका सही से इलाज नहीं होता है. मौके पर सेंटर हेड विजय सिंह तोमर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










