ePaper

झारखंड के कई जिलों में 4 से 7 फरवरी तक होगी बारिश, धीरे-धीरे बढ़ेगा रात का तापमान

Updated at : 02 Feb 2020 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के कई जिलों में 4 से 7 फरवरी तक होगी बारिश, धीरे-धीरे बढ़ेगा रात का तापमान

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच 4 फरवरी से कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. यह सिलसिला 7 फरवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें, तो चार फरवरी को […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच 4 फरवरी से कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. यह सिलसिला 7 फरवरी तक जारी रहेगा. इस दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है.

मौसम विभाग की मानें, तो चार फरवरी को प्रदेश में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा अथवा गर्जन एवं वज्रपात हो सकता है. 5 फरवरी को झारखंड के दक्षिणी भागों यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

छह फरवरी को राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. इसी तरह 7 फरवरी को भी दक्षिणी झारखंड में एक-दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

इधर, रांची और इसके आसपास के इलाकों के मौसम की बात करें, तो 4,5 और 6 फरवरी को सामान्यत: बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जायेगी. 2 फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 3 फरवरी को 11 डिग्री और इसके बाद 6 फरवरी तक 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अधिकतम तापमान में 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola