बेड़ो : कुएं में गिरे हाथी को ग्रामीणों ने निकाला, 13 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेड़ो : भरनो थाना के हंडीडीपा स्थित कुएं में एक हाथी गिर गया था. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से उसे कुएं से निकाला. पंपसेट से दूसरे कुएं का पानी उस कुएं में डाला गया, जिसमें हाथी गिरा था. इससे हाथी ऊपर आता गया और आखिरकार उसे बाहर निकाल लिया गया. सोमवार […]
विज्ञापन
बेड़ो : भरनो थाना के हंडीडीपा स्थित कुएं में एक हाथी गिर गया था. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से उसे कुएं से निकाला. पंपसेट से दूसरे कुएं का पानी उस कुएं में डाला गया, जिसमें हाथी गिरा था. इससे हाथी ऊपर आता गया और आखिरकार उसे बाहर निकाल लिया गया. सोमवार की शाम चार हाथियों का झुंड गांव पहुंचा था. झुंड ने वहां फसलों को रौंदा और एक घर भी ध्वस्त किया. ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा. उसी क्रम में एक हाथी कुएं में गिर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










