रांची : तीन दुकानों के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दशहरा एवं दीपावली के दौरान एसडीओ लोकेश मिश्रा द्वारा शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों से जांच के लिए मिठाई का सैंपल लिया गया था. इसमें से तीन दुकानों के सैंपल में हानिकारक केमिकल पाया गया है. जांच रिपोर्ट के संबंध में एसडीओ ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दुकानों के मालिकों को […]
विज्ञापन
रांची : दशहरा एवं दीपावली के दौरान एसडीओ लोकेश मिश्रा द्वारा शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों से जांच के लिए मिठाई का सैंपल लिया गया था. इसमें से तीन दुकानों के सैंपल में हानिकारक केमिकल पाया गया है. जांच रिपोर्ट के संबंध में एसडीओ ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दुकानों के मालिकों को शो कॉज किया जायेगा. उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
ज्ञात हो कि एसडीओ द्वारा मेन रोड, हरमू बाइपास रोड तथा शहरी क्षेत्र की नौ दुकानों से सैंपल लिया गया था, जबकि 30 दुकानों के सैंपल की जांच ऑन द स्पॉट की गयी थी.
स्टेट फूड लैब में करायी गयी जांच : सैंपल को जांच के लिए स्टेट फूड लैब नामकुम भेजा गया था. जांच के बाद मंगलवार को फूड एनालिस्टों ने यह रिपोर्ट एसडीओ को सौंपी.
इन दुकानों के सैंपल में पाया गया केमिकल : जोधपुर मिष्ठान भंडार सहजानंद चौक हरमू व मां तारा स्वीट्स पिस्का मोड़ के लड्डू के सैंपल में हानिकारक रंग पाया गया. इसके अलावा अशोक नगर के पहलवान होटल से लिये गये हल्दी पाउडर के सैंपल में भी हानिकारक पदार्थ पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










