रांची : चार दिनों में सुधा व मेधा ने बेचे 14.36 लाख लीटर दूध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मकर संक्रांति को लेकर रांची के लोगों ने डेयरियों से जम कर दूध और दही की खरीदारी की. पिछले चार दिनों (11 से 14 जनवरी) में रांची में सुधा और मेधा डेयरी से 14.36 लाख लीटर दूध और 73,369 किलो दही की खरीदारी लोगों ने की. अभी एक दिन और बिक्री होगी. अधिकारियों […]
विज्ञापन
रांची : मकर संक्रांति को लेकर रांची के लोगों ने डेयरियों से जम कर दूध और दही की खरीदारी की. पिछले चार दिनों (11 से 14 जनवरी) में रांची में सुधा और मेधा डेयरी से 14.36 लाख लीटर दूध और 73,369 किलो दही की खरीदारी लोगों ने की. अभी एक दिन और बिक्री होगी. अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी की सुबह में भी दूध और दही की डिमांड रहेगी.
लोगाें को परेशानी न हो, पूरी थी व्यवस्था : लोगों को दूध-दही की किल्लत न हो, इसके लिए डेयरियों ने पूरी व्यवस्था की थी. सुबह से लेकर शाम तक हर बूथ और काउंटरों पर इन सामानों की पूरी सप्लाई की गयी. मेधा ने चार दिनों में 7.86 लाख लीटर दूध और सुधा ने 6.5 लाख लीटर दूध की बिक्री की है. जबकि मेधा ने 42,000 किलो दही और सुधा ने 31,369 किलो दही की बिक्री की है. मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर सिंह और सुधा, रांची डेयरी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मो मजीद उद्दीन ने कहा कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मकर संक्रांति पर दूध-दही की भरपूर सप्लाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










