हादसे में छह जवान घायल

Updated at : 12 Jan 2020 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में छह जवान घायल

डकरा : सीआइएसएफ जवानों को डयूटी पोस्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा एक शिफ्ट वाहन (बोलेरो) रात लगभग 10 बजे केडीएच खदान के नजदीक पलट गया. दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी छह जवान घायल हो गये. इसकी जानकारी मिलने पर सीआइएसएफ की एक क्यूआरटी टीम घायलों को लेकर डकरा अस्पताल पहुंची. समाचार लिखे […]

विज्ञापन

डकरा : सीआइएसएफ जवानों को डयूटी पोस्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा एक शिफ्ट वाहन (बोलेरो) रात लगभग 10 बजे केडीएच खदान के नजदीक पलट गया. दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी छह जवान घायल हो गये. इसकी जानकारी मिलने पर सीआइएसएफ की एक क्यूआरटी टीम घायलों को लेकर डकरा अस्पताल पहुंची.

समाचार लिखे जाने तक जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया था. जो वाहन पलटा है, उसे सीसीएल ने सीआइएसएफ के लिए हायर किया है, लेकिन उसे वाहन मालिक का चालक नहीं चला रहा था. बल्कि सीआइएसएफ का जवान ही चला रहा था.
जानकारी के अनुसार एनके एरिया में जितने भी वाहन सीसीएल ने सीआइएसएफ के लिए हायर कर रखा है, उनमें एक भी निजी चालक नहीं है. जबकि वाहन मालिक चालक को देने के लिए सीसीएल से पैसा भी लेते हैं. सभी वाहन सीआइएसएफ के जवान ही चलाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola