सांच को आंच क्या, जांच करा ले सरकार - रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2020 3:07 AM
विज्ञापन
रांची : गुरुवार को एसीबी में मोमेंटम झारखंड को लेकर दायर शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी बातें रखी है़ं श्री दास ने कहा है कि मोमेंटम झारखंड से राज्य का नाम विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है़ पूरा कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से हुआ है़ कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश किया है़ […]
विज्ञापन
रांची : गुरुवार को एसीबी में मोमेंटम झारखंड को लेकर दायर शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी बातें रखी है़ं श्री दास ने कहा है कि मोमेंटम झारखंड से राज्य का नाम विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है़ पूरा कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से हुआ है़ कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश किया है़
इससे बड़ी संख्या में झारखंड के बच्चे-बच्चियों को रोजगार मिला है़ किसी चीज की शिकायत कोई भी कर सकता है़ सरकार उनकी है, जांच करा ले़ं सांच को आंच क्या है़ शुक्रवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे श्री दास से मीडियाकर्मियों ने इस बाबत सवाल पूछे थे़
पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया कि मोमेंटम झारखंड में घोटाले के आरोप लग रहे है़ं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से देश-दुनिया के निवेशकों ने जाना की झारखंड में भी निवेश किया जा सकता है़ यहां सरकार, संसाधन और आधारभूत संरचना की स्थिति अच्छी है़ उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है़
रघुवर दास ने दिल्ली के सीएम आवास को खाली नहीं किया है, लौटे हेमंत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिल्ली के एबी/13 मथुरा रोड में आवंटित आवास को उन्होंने खाली नहीं किया है. केवल नेम प्लेट हटा दिया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम दिल्ली पहुंचे. वह दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे मथुरा रोड स्थित सीएम आवास गये. आवास बंद था. उन्हें बताया गया कि अभी श्री दास ने आवास खाली नहीं किया है. इसके बाद सीएम वहां से झारखंड भवन लौट आये. उन्होंने झारखंड भवन में रात्रि विश्राम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










