रांची : यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें सड़क किनारे फुटपाथ बनायें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोकायुक्त ने ट्रैफिक एसपी, डीटीओ व नगर निगम के अफसर को दिया निर्देश रांची : राजधानी में आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मामलों में लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने संज्ञान लिया है. उन्होंने रांची की चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, फूड, आॅटो सहित अन्य अवैध वाहनों पर कार्रवाई करने, सड़क को अतिक्रमण मुक्त […]
विज्ञापन
लोकायुक्त ने ट्रैफिक एसपी, डीटीओ व नगर निगम के अफसर को दिया निर्देश
रांची : राजधानी में आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मामलों में लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने संज्ञान लिया है. उन्होंने रांची की चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, फूड, आॅटो सहित अन्य अवैध वाहनों पर कार्रवाई करने, सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने और आम लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. मंगलवार को ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार व नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ज्योति सिंह लोकायुक्त की अदालत में पहुंचे थे.
लोकायुक्त ने अफसरों से कहा कि राजधानी की बिगड़ी व्यवस्था के कारण हर कोई परेशान है. सड़क किनारे जगह-जगह अवैध फूड वैन लगे रहते हैं. किसी का कोई अनुबंध नहीं है. ऑटो वाले चौक-चौराहों और सड़क पर जहां मन करता है, वहीं वाहन रोक देते हैं. सड़कों का अतिक्रमण कर लिया गया है. दूसरी ओर आम आदमी को सड़क किनारे चलने के लिए कोई कारगर व्यवस्था नहीं है. रातू रोड, सर्कुलर रोड, हरमू रोड में मुक्तिधाम जाने वाले कट व लालपुर-कोकर रोड, मेन रोड आदि सड़कों में लाेगों को रोज परेशानी होती है. बता दें कि मामले में मो जावेद सलीम ने लोकायुक्त के यहां शिकायत दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










