रांची : वार मेमोरियल में 108 फीट की ऊंचाई पर लहरायेगा तिरंगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 6:46 AM

विज्ञापन

नौ को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जेएसपीएल के अध्यक्ष करेंगे उदघाटन 108 फीट ऊंचा और 30 x 45 फीट चौड़ा तिरंगा लहरायेगा रांची : रांची के वार मेमोरियल में 108 फीट की ऊंचाई पर 30 x 45 फीट का तिरंगा झंडा लहरायेगा. नौ जनवरी को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फ्लैग फाउंडेशन अॉफ इंडिया के […]

विज्ञापन
नौ को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जेएसपीएल के अध्यक्ष करेंगे उदघाटन
108 फीट ऊंचा और 30 x 45 फीट चौड़ा तिरंगा लहरायेगा
रांची : रांची के वार मेमोरियल में 108 फीट की ऊंचाई पर 30 x 45 फीट का तिरंगा झंडा लहरायेगा. नौ जनवरी को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फ्लैग फाउंडेशन अॉफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल और जीओसी 23 इंफैंट्री डिविजन के मेजर जेनरल संजय पुरी इसका उदघाटन करेंगे. यहविशाल झंडा झारखंड वार मेमोरियल में पहला और देशभर के रक्षा प्रतिष्ठानों में फ्लैग फाउंडेशन अॉफ इंडिया द्वारा लगाया गया 28वां झंडा है.
श्री जिंदल ने बताया कि 18 किलोग्राम वजनी यह ध्वज डेनियर पॉलिएस्टर फैब्रिक से बना है. झंडे का चक्र विशेष मुद्रण प्रणाली का उपयोग करके मुद्रितकिया गया है. जिंदल द्वारा भारत में विशाल स्मारक फ्लैग पोल की परिकल्पना 2009 में की गयी थी और हरियाणा के कैथल में 207 फीट ऊंचाई वालेपहले स्मारक फ्लैग पोल को स्थापित किया गया था. इसके बाद दिल्ली, पुणे जैसे अन्य शहरों में 75 स्मारक फ्लैग पोल स्थापित किये हैं. देश में 108 फीटऊंचे 63 स्मारक फ्लैग पोल और 207 फीट ऊंचे 12 स्मारक फ्लैग पोल स्थापित किये हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola