रांची :ग्राहकों की जमा राशि को हर हाल में सुरक्षित रखें बैंक
Updated at : 07 Jan 2020 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने शहर के बैंकों को ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके लिए तय नियमों का पालन हर हाल में करने को कहा है. सुरक्षा मामले में किसी प्रकार की समस्या होने पर अविलंब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने का निर्देश […]
विज्ञापन
रांची : उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने शहर के बैंकों को ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके लिए तय नियमों का पालन हर हाल में करने को कहा है. सुरक्षा मामले में किसी प्रकार की समस्या होने पर अविलंब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया है. वे सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय परामर्शी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक में सिटी एसपी, डीएसपी, डीएसपी साइबर सुरक्षा और बैंकों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिले के सभी बैंकों से आये प्रतिनिधियों ने बैंकों से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों को कम करने के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी दी. इस पर डीडीसी ने कहा कि बैंकों में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई जमा करते हैं. उनकी रकम की सुरक्षा हर हाल में होनी चाहिए.
क्रेडिट प्लान लांच : बैठक में डीडीसी ने नाबार्ड के पोटेनशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान को लांच किया. इसके बाद बैंकों में एनपीए और इससे संबंधित राशि की वसूली पर चर्चा की गयी. बैंकों को विकास योजनाओं में सक्रियता दिखाने और कृषि के क्षेत्र में वित्तीय सहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




