रांची : गांधी के सपनों के अनुरूप सरकार ने बनाया कानून : महेंद्र

Updated at : 06 Jan 2020 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गांधी के सपनों के अनुरूप सरकार ने बनाया कानून : महेंद्र

भाजपा कार्यालय में सीएए पर कार्यशाला, केंद्रीय मंत्री ने कहा : कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां आमजन के बीच कर रही दुष्प्रचार रांची : केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों से पारित होकर संवैधानिक स्वरूप ले चुका है. करोड़ों […]

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में सीएए पर कार्यशाला, केंद्रीय मंत्री ने कहा : कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां आमजन के बीच कर रही दुष्प्रचार
रांची : केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों से पारित होकर संवैधानिक स्वरूप ले चुका है. करोड़ों पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान कर मोदी सरकार ने महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है.
बापू ने अपनी प्रार्थना सभा में ऐसे धार्मिक आधार पर पीड़ित शरणार्थियों के लिए भारत के दरवाजे खुले रखने की बात कही थी. कांग्रेस के कई बड़े नेता व पूर्व की सरकारों ने संसद में इसके पक्ष में अपनी राय रखी है. परंतु आज कांग्रेस पार्टी हताशा- निराशा में संविधान विरोधी और तुष्टीकरण की भाषा बोल रही है. श्री पांडेय रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.
विपक्ष की राजनीति मोदी व भाजपा विरोध पर केंद्रित : श्री पांडेय ने कहा कि आज विपक्ष की राजनीति केवल मोदी और भाजपा के विरोध पर केंद्रित हो चुकी है.
विपक्ष को देश के जटिल मुद्दों के समाधान से कुछ भी लेना-देना नहीं है. मोदी सरकार ने जिस प्रकार से अनुच्छेद 370, 35 ए, तीन तलाक, राम मंदिर विवाद जैसे जटिल मुद्दों को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण सहजता से सुलझाने में सफलता प्राप्त की है, इसकी वजह से विपक्ष घबरा गया है. आज मोदी सरकार की जन स्वीकार्यता बढ़ी है. विपक्ष फिर अपनी पुरानी आदतों के आधार पर इसे सांप्रदायिक रंग देने में लगा है. पर देश की जनता इसे भली-भांति जानती है.
संसद ने जन भावना के अनुरूप बनाये हैं कानून : उन्होंने कहा कि संसद का गठन समस्याओं को जटिल बनाने व लटकाने के लिए नहीं हुआ है, बल्कि देश की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए हुआ है.
भारतीय संसद ने जन भावनाओं के अनुरूप वैसे लोगों के लिए कानून बनाये हैं, जो अपनी इज्जत आबरू और संस्कृति धर्म बचाने के लिए शरणार्थी बने. उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों की दूषित राजनीति को तार-तार करने के लिए आज से पूरे देश में जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है.
भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता और जनता है. कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर विरोधियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे तथा जनता को वास्तविकता से अवगत करायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कार्यशाला का विषय प्रवेश कराया. कार्यशाला के बाद केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने हरमू व अरगोड़ा में विभिन्न घरों में जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की.
कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, सांसद संजय सेठ, पीएन सिंह, बीडी राम, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, अन्नपूर्णा देवी, सुनील सोरेन, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, बिरंची नारायण, अपर्णा सेनगुप्ता, कोचे मुंडा, नारायण दास, समरी लाल, नीरा यादव, रणधीर सिंह, अमित मंडल, जेपी पटेल, अमर बाउरी, पुष्पा देवी, किशुन दास, इंद्रजीत महतो समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, आदित्य साहू, प्रणव वर्मा, समीर उरांव, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, महेश पोद्दार, हेमंत दास, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल बर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान,अभयकांत प्रसाद, डॉ रवींद्र राय, मोर्चा अध्यक्ष सोना खान,अमरदीप यादव, ज्योतिरीश्वर सिंह, रामकुमार पाहन, आरती सिंह, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, अशोक भगत, सतीश सिन्हा, डॉ मनोज, ललित ओझा समेत जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे.
प्रमंडल स्तरीय मेगा रैली 15 से 20 तक
प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते कहा कि पार्टी द्वारा 15 से 20 जनवरी के बीच रांची, पलामू, धनबाद, दुमका एवं जमशेदपुर में प्रमंडल स्तरीय मेगा रैली का आयोजन किया जायेगा. इसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे. 10 से 15 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी 26 सांगठनिक जिलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित होगा. मंडल स्तर पर नुक्कड़ सभा की जायेगी. महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा हस्ताक्षर अभियान चला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक कार्य के लिए धन्यवाद पत्र भेजेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola