खरसावां गोलीकांड पाठ्यक्रम में शामिल हो : सुदेश महतो

Updated at : 02 Jan 2020 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां गोलीकांड पाठ्यक्रम में शामिल हो : सुदेश महतो

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने खरसावां गोली कांड के शहीद को याद किया. श्री महतो ने कहा कि एक जनवरी 1948 को हुए इस गोली कांड से धरती पुत्रों को जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है़ इसके साथ ही अतीत में पुरखों के संघर्ष की याद भी दिलाता […]

विज्ञापन

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने खरसावां गोली कांड के शहीद को याद किया. श्री महतो ने कहा कि एक जनवरी 1948 को हुए इस गोली कांड से धरती पुत्रों को जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है़ इसके साथ ही अतीत में पुरखों के संघर्ष की याद भी दिलाता है. इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा नरसंहार भी माना जाना चाहिए.

लेकिन इस हक से भी हम वंचित रहे हैं. इसलिए यह संकल्प का भी दिन है कि झारखंडी विचार स्थापित रहें. श्री महतो ने कहा कि खरसावां गोली कांड को झारखंड के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया जाना चाहिए, जिससे नयी पीढ़ी वीर लड़ाकों की शहादत से वाकिफ हो सके. साथ ही वे विषय भी जीवंत रहें कि खरसावां को ओड़िशा में विलय करने के विरोध में इन धरती पुत्रों ने जान न्योछावर किये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola