रांची : चिट फंड घोटाले में दो केस दर्ज, सीबीआइ करेगी जांच, छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

Updated at : 01 Jan 2020 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चिट फंड घोटाले में दो केस दर्ज, सीबीआइ करेगी जांच, छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

रांची : सीबीआइ रांची (एसीबी) ने ठगी के आरोप में दो चिट फंड कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सीबीआइ ने यह कार्रवाई हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में की है. इन कंपनियों और इनसे जुड़े लोगों पर छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. डोरंडा थाना में चिट फंड कंपनी […]

विज्ञापन
रांची : सीबीआइ रांची (एसीबी) ने ठगी के आरोप में दो चिट फंड कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सीबीआइ ने यह कार्रवाई हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में की है. इन कंपनियों और इनसे जुड़े लोगों पर छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. डोरंडा थाना में चिट फंड कंपनी प्रवीण जेनिथ मार्केटिंग प्राइ‌वेट लिमिटेड और जगन्नाथपुर थाना में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी.
हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआइ ने प्रवीण जेनिथ मार्केटिंग के खिलाफ थाना में दर्ज प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की जांच शुरू की. साथ ही इसके लिए प्राथमिकी दर्ज की. इसमें कंपनी पर लोगों को लालच देकर एक करोड़ रुपये से अधिक जमा कराने और पैसा लेकर भाग जाने का आरोप है. डोरंडा थाना में इस कंपनी की कर्मचारी प्रतिमा कच्छप सहित अन्य ने वर्ष 2012 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ संदीप कुमार ने वर्ष 2015 में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें इस ग्रुप पर निवेशकों को लालच देकर पांच करोड़ रुपये निवेश कराने के बाद पैसा लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया था. हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआइ ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज इस प्राथमिकी की भी जांच शुरू. साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की.
अभियुक्तों का ब्योरा
प्रवीण कुमार सिंह, प्रवीण जेनिथ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड
महाबीर महतो, जोनल मैनेजर, डॉल्फिन ग्रुप, हनुमान नगर बूटी मोड़
अमित गोस्वामी, मैनेजर, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज, कतरास, धनबाद
गणेश पांडेय, कर्माचारी, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज, बिरसा चौक, रांची
सत्येंद्र सिंह, कर्मचारी, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज, चडरी, रांची
सत्येंद्र सिन्हा, कर्मचारी, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज, सिंह मोड़, हटिया
विमल सिंह, कर्मचारी, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज , इंदिरा कॉलोनी, रामगढ़
एसएन सहाय, जोनल हेड, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ कंपनीज, रामगढ़ रोड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola