रांची : फरवरी से शुरू हो सकती है मेडिकल रिसर्च यूनिट
Updated at : 28 Dec 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

आइसीएमआर की सदस्य ने रिम्स का किया निरीक्षण रांची : रिम्स में फरवरी माह से मेडिकल रिसर्च यूनिट (एमआरयू) शुरू होने की उम्मीद जग गयी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की सदस्य डॉ अर्पणा मुखर्जी ने शुक्रवार को एमआरयू के संचालन को लेकर निरीक्षण किया. एमआरयू के भवन का स्थल निरीक्षण कर सुविधाओं […]
विज्ञापन
आइसीएमआर की सदस्य ने रिम्स का किया निरीक्षण
रांची : रिम्स में फरवरी माह से मेडिकल रिसर्च यूनिट (एमआरयू) शुरू होने की उम्मीद जग गयी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की सदस्य डॉ अर्पणा मुखर्जी ने शुक्रवार को एमआरयू के संचालन को लेकर निरीक्षण किया.
एमआरयू के भवन का स्थल निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली. डॉ अर्पणा ने रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह व नोडल ऑफिसर डॉ लखन मांझी से इस बारे में जानकारी ली. इसके बाद रिम्स के सभी विभागों के डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनकी राय ली.गौरतलब है कि रिम्स में मेडिकल रिसर्च यूनिट शुरू करने के लिए तीन साल पहले प्रयास शुरू हुआ था. आइसीएमआर ने रिम्स प्रबंधन को 1.25 करोड़ का फंड भी भेज दिया था, लेकिन अभी तक सेंटर शुरू नहीं हो पाया. सेंटर के शुरू होने से सभी विभाग के डॉक्टर सेंटर में आकर शोध कार्य में सहयोग करेंगे.
असाध्य रोगों का इलाज हो सकेगा : मेडिकल रिसर्च यूनिट शुरू होने से जटिल व असाध्य बीमारी का बेहतर इलाज हो सकेगा. वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि अत्याधुनिक जांच व इलाज के लिए नयी तकनीक का उपयोग किया जायेगा, जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा. राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली बीमारी पर शोध किया जायेगा. बीमारी के इलाज के लिए नयी दवा की खोज भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




