रांची : एचइसी : अब याचना नहीं, होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

28 को यूनियन की आमसभा में की जायेगी आंदोलन की घोषणा रांची : हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) के महामंत्री भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों की मांगों के लिए प्रबंधन से याचना नहीं, अब आंदोलन होगा. वर्ष 2010 के आंदोलन से भी बड़ा व उग्र आंदोलन होगा. यह आंदोलन प्रबंधन के लिए घातक होगा. श्री […]

विज्ञापन
28 को यूनियन की आमसभा में की जायेगी आंदोलन की घोषणा
रांची : हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) के महामंत्री भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों की मांगों के लिए प्रबंधन से याचना नहीं, अब आंदोलन होगा. वर्ष 2010 के आंदोलन से भी बड़ा व उग्र आंदोलन होगा.
यह आंदोलन प्रबंधन के लिए घातक होगा. श्री सिंह ने उक्त बातें यूनियन के द्वारा आयोजित कामगारों की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ हुए अन्याय का एक-एक कर हिसाब लिया जायेगा. एक जनवरी 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण एरियर के साथ कराने, सप्लाई मजदूरों का ग्रेच्युटी भुगतान, एक साल जॉब ट्रेनिंग पूरा होनेवाले तकनीकी कामगारों को एक से दो हजार रुपये वृद्धि एरियर के साथ करवाने, 61 तकनीकी कामगारों की बहाली रद्द कर 250 तकनीकी एवं 50 गैर तकनीकी बहाली निकलवाने, समान काम का समान वेतन या 24 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर 28 दिसंबर को एचइसी परिसर स्थित नेहरू पार्क में दोपहर एक बजे से बैठक होगी. उसी दिन आंदोलन के कार्यक्रमों की घोषणा की जायेगी. बैठक में हरेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र कांत महतो, हरिराम रजवार, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार सहित यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola