रांची : पुलिस ने कहा, प्रदर्शन पर सख्ती से निबटा जायेगा
Updated at : 20 Dec 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करनेवालों से रांची पुलिस सख्ती से निबटेगी़ इस बात की जानकारी देने के लिए पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला़ फ्लैग मार्च के दौरान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल व थाना प्रभारी संजय […]
विज्ञापन
रांची : नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करनेवालों से रांची पुलिस सख्ती से निबटेगी़ इस बात की जानकारी देने के लिए पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला़ फ्लैग मार्च के दौरान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल व थाना प्रभारी संजय कुमार, चुटिया थाना क्षेत्र में सिटी डीएसपी अमित कुमार व थाना प्रभारी रवि ठाकुर, लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार सहित राजधानी के अन्य थाना प्रभारी शामिल थे़
सुखदेवनगर थाना प्रभारी ने कहा कि प्रदर्शन करनेवालों के लिए आंसू गैस, रबर बुलेट, रंगीन पानी की व्यवस्था की गयी है़ कानून हाथ में लेनेवालों से सख्ती से निबटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




