झारखंड विस चुनाव : आज प्रियंका गांधी की सभा पाकुड़ में, भाजपा के जेपी नड्डा सहित कई स्टार प्रचारक होंगे संताल में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस की स्टार प्रचारक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने को लेकर झारखंड आ रही हैं. वे 18 दिसंबर को 1.45 बजे पाकुड़ के गुमानी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि श्रीमती […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस की स्टार प्रचारक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने को लेकर झारखंड आ रही हैं. वे 18 दिसंबर को 1.45 बजे पाकुड़ के गुमानी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.
प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि श्रीमती गांधी कांग्रेस व महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष चुनाव प्रचार करेंगी. चुनावी सभा में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहेंगे. श्रीमती गांधी दिन के 12.30 बजे पाकुड़ पहुंचेंगी.
आज नड्डा सहित कई स्टार प्रचारक संताल में
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को संतालपरगना के दौरा पर आयेंगे़ नड्डा काठीकुंड और सारठ में जनसभा को संबोधित करेंगे़ वहीं भाजपा के दूसरे स्टार प्रचारक सतपाल जी महाराज, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन के साथ पार्श्व गायक बाबुल सुप्रियो भी पहुंचेंगे़ सतपाल जी महाराज गम्हरिया, रामगढ़, जामा, जरमुंडी, सरडीहा में सभा करेंगे़ वहीं रविकिशन राजमहल साहेबगंज और महगामा की चुनावी सभा में बोलेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










