रांची : परीक्षा पर चर्चा को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा पर चर्चा को लेकर निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 23 दिसंबर के पहले तक नौवीं से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जाये. भारत सरकार के साथ 16 दिसंबर को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग […]
विज्ञापन
रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा पर चर्चा को लेकर निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 23 दिसंबर के पहले तक नौवीं से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जाये.
भारत सरकार के साथ 16 दिसंबर को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने को कहा है. परीक्षा पर चर्चा के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अभिनव श्रीवास्तव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जटाशंकर चाैधरी की अध्यक्षता में राज्य स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है. इसमें रांची, पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा व हजारीबाग के डीइअो सदस्य होंगे. अभिनव श्रीवास्तव समिति के सदस्य सचिव रहेंगे. शिक्षा परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी, जैक सचिव आदि को भी समिति में शामिल किया गया है. प्रधान सचिव ने इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक, राज्य परियोजना निदेशक को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.
शिक्षकों को प्रेरित करने के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी maygov.in पोर्टल पर जाकर स्वत: शपथ लें. अॉनलाइन लॉगिंग कर प्रश्नों का उत्तर दें. बाद में भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. शिक्षक व विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. इसमें शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी व वर्ग-तीन के कर्मी भी भाग ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










