रांची :कर्मियों को 15 दिन बाद वेतन : सरयू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा है कि राज्य के कर्मचारियों के नवंबर का वेतन 15 दिन बीत जाने के बाद मिला है़ राय ने आरोप लगाया है कि सरकार के खजाना पर लाल बत्ती जल गयी है़ विगत डेढ़ साल से ऐसा हो रहा है कि महीने की 20 तारीख के बाद […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा है कि राज्य के कर्मचारियों के नवंबर का वेतन 15 दिन बीत जाने के बाद मिला है़ राय ने आरोप लगाया है कि सरकार के खजाना पर लाल बत्ती जल गयी है़ विगत डेढ़ साल से ऐसा हो रहा है कि महीने की 20 तारीख के बाद वित्त विभाग का पूरा महकमा सभी जरूरी भुगतान रोक कर खजाना में पैसा जमा करते रहता है़ ताकि अगला महीना शुरू होते ही कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके. श्री राय ने कहा कि पहले तो दो-चार दिन की देरी पर वेतन मिल जाता था. दिसंबर में 15 तारीख तक वेतन नहीं दिया जा सका. दिसंबर माह का वेतन कब मिलेगा, नहीं कहा जा सकता.
सरयू का इस्तीफा स्वीकार : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने मंत्री सरयू राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राय ने मंत्री पद से इस्तीफा संबंधी पत्र 13 दिसंबर को राजभवन में जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन