रांची : वीमेंस कॉलेज का निरीक्षण 16 को, आयेगी यूजीसी टीम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची वीमेंस कॉलेज को अॉटोनोमस विस्तार के लिए यूजीसी की छह सदस्यीय टीम निरीक्षण करने दो दिवसीय दौरे पर 16 दिसंबर को पहुंच रही है. टीम के सदस्य कॉलेज के आट्र्स ब्लॉक व साइंस ब्लॉक स्थित सभी विभागों का निरीक्षण करेंगे व प्रेजेंटेशन देखेंगे. सुबह साढ़े नौ बजे से निरीक्षण शुरू होगा. टीम […]
विज्ञापन
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज को अॉटोनोमस विस्तार के लिए यूजीसी की छह सदस्यीय टीम निरीक्षण करने दो दिवसीय दौरे पर 16 दिसंबर को पहुंच रही है. टीम के सदस्य कॉलेज के आट्र्स ब्लॉक व साइंस ब्लॉक स्थित सभी विभागों का निरीक्षण करेंगे व प्रेजेंटेशन देखेंगे. सुबह साढ़े नौ बजे से निरीक्षण शुरू होगा.
टीम दो ग्रुप में बंटी होगी. ग्रुप-ए आट्र्स ब्लॉक व ग्रुप-बी साइंस ब्लॉक का निरीक्षण करेगी. दोपहर एक बजे तक निरीक्षण करने के बाद टीम के सदस्य दो बजे से शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यर्थियों से संवाद करेंगे. इसके बाद टीम के सदस्य परीक्षा विभाग, हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे. शाम 4.40 बजे से छात्राअों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. टीम 17 दिसंबर को कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद एनसीसी, एनएसएस, छात्र संघ सदस्य, कॉलेज प्ले ग्राउंड, बैंक आदि का भ्रमण करेगी. फिर प्राचार्य डॉ मंजू सिन्हा से विचार-विमर्श करने के बाद टीम लौट जायेगी.
यूजीसी की टीम में होंगे ये सदस्य : यूजीसी की छह सदस्यीय टीम में चार सदस्य बाहर के हैं, जबकि दो सदस्य स्थानीय हैं. टीम की चेयरपर्सन महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर (राजस्थान) की पूर्व कुलपति चंद्रकला पाड़िया हैं.
इनके अलावा टीम में पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर मारिया रश्मि, डॉ हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर (मध्यप्रदेश) के जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो जनक अहि, यूजीसी के अवर सचिव डॉ रमेश वर्मा, उच्च शिक्षा विभाग झारखंड स्थित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की उप सचिव विभा पांडेय व रांची विवि के वोकेशनल को-अॉर्डिनेटर सह साइंस डीन डॉ अशोक कुमार चौधरी शामिल हैं.
छह वर्ष के लिए मिल सकता है विस्तार: कॉलेज को वर्ष 2011-12 में छह वर्ष के लिए अॉटोनोमस का दर्जा मिला था. इसकी अवधि वर्ष 2018 में समाप्त हो गयी है.
यूजीसी के नियमानुसार, निरीक्षण के बाद अवधि समाप्त की तिथि से ही विस्तार दे दी जाती है. विस्तार नहीं मिलने की स्थिति में संकट उत्पन्न हो सकता है. वर्ष 2017 में नैक टीम ने वीमेंस कॉलेज का निरीक्षण किया था. इसमें कॉलेज को बी प्लस प्लस ग्रेडिंग दी गयी. वर्तमान में काॅलेज में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 128 में 89 शिक्षक कार्यरत हैं. सामान्य व वोकेशनल सहित कुल 54 कोर्स में लगभग 10 हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं. यहां 16 विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










