ePaper

रांची : स्वार्थी गठबंधन के दिन लदे भाजपा सत्ता में आयेगी : सेठ

Updated at : 10 Dec 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : स्वार्थी गठबंधन के दिन लदे भाजपा सत्ता में आयेगी : सेठ

रांची : भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. विरोधी कहते हैं कि भाजपा के विकास की लहर, मोदी की लहर खत्म हो गयी है. विकास की लहर और मोदी की लहर अब सुनामी बन गयी है. कर्नाटक में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. विरोधी कहते हैं कि भाजपा के विकास की लहर, मोदी की लहर खत्म हो गयी है. विकास की लहर और मोदी की लहर अब सुनामी बन गयी है. कर्नाटक में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है. स्वार्थी गठबंधन वाली सरकारों के दिन अब लद गये है़ं देश में बहुमत वाली सरकार बनेगी.
श्री सेठ पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दो स्थानों से चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं है कि वह जीत सकते हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि चौथे चरण में भाजपा ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेगी. पांचवें चरण में झामुमो तहस-नहस हो जायेगा. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल, ललित ओझा, बिंदेश्वर उरांव व उमेश साहू भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola