झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झाविमो ने छेड़ा सरकार बदलने की मुहिम : शोभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हटिया विधानसभा क्षेत्र में चला जनसंपर्क अभियान झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान की घड़ी नजदीक आते ही झारखंड विकास मोर्चा ने सरकार बदलने की मुहिम छेड़ दी है. यह बातें हटिया विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा पार्टी की उम्मीदवार शोभा यादव ने प्रचार अभियान के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
हटिया विधानसभा क्षेत्र में चला जनसंपर्क अभियान
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान की घड़ी नजदीक आते ही झारखंड विकास मोर्चा ने सरकार बदलने की मुहिम छेड़ दी है. यह बातें हटिया विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा पार्टी की उम्मीदवार शोभा यादव ने प्रचार अभियान के दौरान कहीं.
उन्होंने कहा कि पार्टी के इस अभियान में राज्य की जनता उनके साथ है. उन्होंने अपने आप को हटिया की बेटी के तौर पर सामने रखते हुए कहा कि अब नारी शक्ति को आगे बढ़ाना है, हटिया की बिटिया को जीताना है. सोमवार को चुनावी जनसंपर्क अरगोड़ा दुर्गा मंदिर से शुरू करके पीपर टोली, पाहन टोली, साहू टोली, सरना टोली, साहू टोली आदि इलाके में प्रचार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










