तमाड़ विधानसभा : अंतिम दो घंटे में 35% से अधिक वोट पड़े
Updated at : 08 Dec 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी. अंतिम दो घंटे में लगभग 35 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े. दोपहर दो बजे तक 60 प्रतिशत वोट हो चुका था. तीन बजे तक यह बढ़ कर 75 प्रतिशत हो गया. सभी केंद्र पर सुरक्षा […]
विज्ञापन
तमाड़ : तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी. अंतिम दो घंटे में लगभग 35 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े. दोपहर दो बजे तक 60 प्रतिशत वोट हो चुका था.
तीन बजे तक यह बढ़ कर 75 प्रतिशत हो गया. सभी केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे. मतदान केंद्रों पर नये वोटरों की भीड़ और उनका उत्साह देखा गया. वृद्ध और दिव्यांग मतदाता भी इसमें पीछे नहीं रहे. मतदान केंद्र 278 जगाईसिगु में मशीन खराब होने के कारण दो घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ.
मुझे आज तक नहीं मिला सरकारी लाभ
तमाड़. प्रखंड के जगाईसिंगू बूथ संख्या (278) में 102 वर्ष की रोपनी देवी ने मतदान किया. उन्होंने कहा कि मैं जब से वोट देना शुरू की, तब से वोट करती आ रही हूं. लेकिन मुझे आज तक सरकारी लाभ नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




