रांची : सुबोध व गोपाल ने शत्रु को सरयू के पक्ष में प्रचार करने से रोका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 9:07 AM

विज्ञापन

रांची : फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये हुए हैं. वह गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी में निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाना चाहते थे. देर शाम होटल रेडिसन ब्लू में ही कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय और गोपाल साहू के साथ […]

विज्ञापन

रांची : फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये हुए हैं. वह गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी में निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाना चाहते थे. देर शाम होटल रेडिसन ब्लू में ही कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय और गोपाल साहू के साथ उनकी बैठक हुई.

दोनों नेताओं ने श्री सिन्हा से कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में कांग्रेस के प्रत्याशी भी खड़े हैं. ऐसे में कांग्रेस के किसी स्टार प्रचारक द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना उचित नहीं होगा. इससे पार्टी के लिए हास्यास्पद स्थिति बन जायेगी. सुबोधकांत के आग्रह के बाद श्री सिन्हा ने फिलहाल जमशेदपुर पूर्वी जाने का फैसला टाल दिया है. वह रांची के आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए पांच दिसंबर को प्रचार करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola