रांची : इडी की कार्रवाई, जेइ राम विनोद सिन्हा की 1.45 करोड़ की संपत्ति अटैच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता (जेइ) राम विनोद सिन्हा की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जब्त की है. जेइ ने मेसर्स अरुणाचल प्रदेश मिनरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाकर तीन टर्म डिपॉजिट ईटानगर के […]
विज्ञापन
रांची : खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता (जेइ) राम विनोद सिन्हा की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जब्त की है. जेइ ने मेसर्स अरुणाचल प्रदेश मिनरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाकर तीन टर्म डिपॉजिट ईटानगर के विजया बैंक शाखा में किया गया था. इसको ही इडी ने अटैच किया है.
अब बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक मर्ज हो गया है. इससे पूर्व इडी ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के राम विनोद सिन्हा की 2.80 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी. बता दें कि राम विनोद सिन्हा के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने कुल 16 चार्जशीट दाखिल किये थे. खूंटी और अड़की पुलिस स्टेशन में भी जेइ राम विनोद सिन्हा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें खूंटी जिला परिषद के मनरेगा योजना से जुड़ा 1800,76,144 रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










