ePaper

ओरमांझी : बस-जीप में भिड़ंत चालक व चार मजदूरों की मौत

Updated at : 03 Dec 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओरमांझी : बस-जीप में भिड़ंत चालक व चार मजदूरों की मौत

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर चकला मोड़ के समीप सोमवार दिन के 11.20 बजे हेमकुंट बस और जीप की टक्कर हो गयी. इस हादसे में जीप के चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बस रांची से हजारीबाग जा रही थी, जबकि जीप ओबर […]

विज्ञापन

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर चकला मोड़ के समीप सोमवार दिन के 11.20 बजे हेमकुंट बस और जीप की टक्कर हो गयी. इस हादसे में जीप के चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बस रांची से हजारीबाग जा रही थी, जबकि जीप ओबर गांव से मजदूरों को लेकर पिठोरिया के ओयना गांव जा रही थी.

जीप सिकिदिरी के बुटगोड़वा गांव निवासी अफजल अंसारी की है. जीप चालक दयानंद बेदिया ओबर गांव से 13 मजदूरों को लेकर छत की ढलाई के लिए पिठोरिया के अोयना गांव जा रहा था.
ओरमांझी ब्लॉक चौक के समीप उसने चार लोगों (रीता कुमारी, सविता कुमारी, निराजल और सूरा देवी) को अलग जगह पर ढलाई के लिए उतार दिया. उसके बाद वह गलत दिशा से चकला मोड़ की अोर जाने लगा. जैसे ही जीप ने मुड़ने का प्रयास किया, रांची से रामगढ़ की अोर जा रही हेमकुंट बस जेएच10बीएफ-3666) से जोरदार भिड़ंत हो गयी. घटना में जीप के परखच्चे उड़ गये. जीप का इंजन, चेसिस व छत की बॉडी अलग-अलग हो गयी.
बस चालक ने जीप को बचाने का प्रयास किया : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ने अचानक सामने जीप को देख कर उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन तेज गति के कारण ब्रेक मारने के बाद भी जीप से भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक ने मेदांता अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजवाया गया. वहीं, दो घायलों को मेदांता में प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे रिम्स भेजा गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस व जीप दोनों को जब्त कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर पास ही की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं.
स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग : घटनास्थल पर पहुंचे सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, हुटुप चेकपोस्ट प्रभारी जमादार मुंडा, सिकिदिरी थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं, ग्रामीणों ने आये दिन हो रही दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन से चकला मोड़ व इरबा बाजार के समीप स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की.
दिन के 11.20 बजे चकला मोड़ के पास दुर्घटना
रांची से रामगढ़ जा रही थी बस, मजदूरों को लेकर पिठोरिया के ओयना गांव जा रही थी जीप
जीप में थे 13 मजदूर
तीन मजदूरों को उतार कर जैसे ही चालक आगे बढ़ा हादसा हो गया
मृतक : दयानंद बेदिया (35 वर्ष, पिता आसीन बेदिया), कमलेश बेदिया (40 वर्ष, पिता कैलाश बेदिया), गुलिस्ता देवी (28 वर्ष, पति फागू बेदिया), मनीषा कुमारी (20 वर्ष, पिता सोमरन बेदिया), बुधनी (40 वर्ष, पति गणेश बेदिया)
घायल : सोहरी देवी (31 वर्ष, पति पहलू बेदिया), शांति देवी (35 वर्ष, पति सोमा बेदिया), सीमा देवी (20 वर्ष, पति रामशु बेदिया), जानकी देवी (37 वर्ष, पति बच्चू बेदिया), गुदन कुमारी (19 वर्ष)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola