झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस को गणतंत्र नहीं, गन-तंत्र पर विश्वास : प्रतुल शाहदेव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बूथ में बंदूक लहराने की घटना को भाजपा प्रवक्ता ने बताया सामंती प्रवृत्ति, कहा रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस से डालटनगंज के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा बूथ में बंदूक लहराने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़ भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते […]
विज्ञापन
बूथ में बंदूक लहराने की घटना को भाजपा प्रवक्ता ने बताया सामंती प्रवृत्ति, कहा
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस से डालटनगंज के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा बूथ में बंदूक लहराने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़
भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को अब जनतंत्र और गणतंत्र पर विश्वास नहीं है, कांग्रेस को अब गनतंत्र पर विश्वास हो गया है़ कांग्रेस को वोट पर नहीं, लोगों को डराने के लिए बंदूक पर विश्वास हो गया है़
अब कांग्रेस को अपना नाम बदल कर आइएनसी की जगह आइपीसी, इंडियन पिस्टलधारी कांग्रेस रख लेना चाहिए़ डालटनगंज में कल की घटना के बाद पूरी दुनिया में कांग्रेस ने अपनी बदनामी करा दी. पूर्व मंत्री रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंदूक लहराते हुए बूथ पर घूम रहे थे़ यह सब लोकतंत्र के साथ मजाक है़
श्री शाहदेव ने कहा कि केएन त्रिपाठी यह दलील दे रहे है की आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाला था़ इन कांग्रेस के नेताओं को कानून का ज्ञान होना चाहिए़ रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1951 का 134 (बी) साफ कहता है कि रिटर्निंग अफसर, प्रेजाइडिंग अफसर या पुलिस अधिकारी के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति हथियार लेकर पोलिंग स्टेशन के नजदीक भी नहीं जा सकता़ 134( बी) के सेक्शन टू में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है और उसको दो वर्ष तक की सजा और फाइन दोनों हो सकता है़
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रतुल ने कहा कि निहत्थी भीड़ पर जिस तरीके से केएन त्रिपाठी अपने बॉडी गार्ड को पोजीशन लेकर वह गोली चलाने की बात कह रहे थे, यह कांग्रेस की सामंती प्रवृत्ति को दिखाता है़ सामने भीड़ खड़ी थी, जिसके हाथ में डंडा भी नहीं था़ कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकती है़
उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है़ मौके पर एसटी मोरचा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जनजातीय समाज ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. भाजपा के काम से प्रदेश का जनजातीय समुदाय काफी खुश है. सरकार ने सरना स्थलों और अन्य धार्मिक स्थानों की घेराबंदी का काम किया है. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने कहा की पांच साल में सरकार ने जो काम किये हैं, उससे समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










