रांची : प्रथम चरण शांतिपूर्ण, तीन घटनाएं
Updated at : 01 Dec 2019 10:22 AM (IST)
विज्ञापन

मतदान. 2014 के 63.29 प्रतिशत के मुकाबले 2019 में 64.44 प्रतिशत पड़े वोट रांची : मुख्य चुनाव पदाधिकारी (सीइसी) विनय कुमार चौबे ने कहा कि शनिवार को प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. सिर्फ तीन छोटी-छोटी घटनाओं की सूचना मिली. पहली घटना लोहरदगा की है, जहां पर शुक्रवार की रात 9.30 बजे […]
विज्ञापन
मतदान. 2014 के 63.29 प्रतिशत के मुकाबले 2019 में 64.44 प्रतिशत पड़े वोट
रांची : मुख्य चुनाव पदाधिकारी (सीइसी) विनय कुमार चौबे ने कहा कि शनिवार को प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. सिर्फ तीन छोटी-छोटी घटनाओं की सूचना मिली. पहली घटना लोहरदगा की है, जहां पर शुक्रवार की रात 9.30 बजे बूथ नंबर 13 के कौआडांड मध्य विद्यालय में आइइडी ब्लाट की सूचना मिली. भवन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. सभी पोलिंग पार्टी सुरक्षित हैं. शनिवार को इस बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ.
वहीं दूसरी घटना गुमला की है. बिशुनपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले घाघरा गांव में कम क्षमता की आइइडी ब्लॉस्ट की सूचना है. इसमें किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
पुलिस की मौजूदगी में इस क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ. तीसरी घटना डाल्टनगंज की है, जहां एक प्रत्याशी व दूसरे दल के समर्थक के बीच झड़प हुई. इस दौरान प्रत्याशी ने अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया. बाद में इसे जब्त कर लिया गया. इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. यहां पर भी मतदान में कोई बाधा नहीं आयी. श्री चौबे शनिवार को प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में 37,83,055 मतदाता थे. इसके लिए 4892 मतदान केंद्र बनाये गये थे. इसमें से 4162 संवेदनशील थे. चुनौती के बावजूद यहां शांतिपूर्ण मतदान हुआ.
1269 मतदान केंद्रों पर दो दिन पहले ही पोलिंग एजेंट को भेज दिया गया था. चार हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया. कल पांच हेलीकॉप्टर की मदद से इन्हें वापस लाया जायेगा. पहले चरण के चुनाव में लगभग 49000 दिव्यांग थे. इनकी सुविधा के लिए 7106 स्वयंसेवकों को लगाया गया था. 2952 व्हील चेयर व 1108 वाहन उपलब्ध कराये गये थे. यही वजह है कि पिछली बार की तुलना में इस बार 1.15 प्रतिशत मतदान की वृद्धि दर्ज हुई. 2014 में जहां 63.29 प्रतिशत मत पड़े थे. वहीं इस बार 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ है.
टोकन नहीं बंटने से लगी लंबी कतार : एक सवाल के जवाब में श्री चौबे ने कहा कि मतदाताओं को टोकन नहीं बांटे जाने की वजह से मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने को मिली. अगले चरण के चुनाव में प्रयास किया जायेगा कि ज्यादा से ज्यादा टोकट बंटें, ताकि वोट करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगे.
गलत को-ऑर्डिनेट्स जारी करने पर शो-कॉज
सीइसी ने कहा कि गलत को-ऑर्डिनेटस की वजह से मतदान कर्मियों को ले जाने वाला हेलीकॉप्टर दूसरी जगह लैंड कर गया था. इसमें पॉयलट की कोई गलती नहीं थी. इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे सही को-ऑर्डिनेट्स दें. गलत को-ऑर्डिनेट देने वाले अफसरों को शो-कॉज जारी किया गया है.
अब तक 6.39 करोड़ रुपये नकद जब्त
विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार तक राज्यभर में 6.39 करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये हैं. इसमें से 58 लाख रुपये रिलीज कर दिये गये. वहीं पहले चरण के चुनाव में 1.56 करोड़ रुपये जब्त किये गये. वहीं 1.30 करोड़ की लागत की 1.18 लाख लीटर शराब भी जब्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




