रांची : मोहल्लों से कचरा उठानेवाले वाहनों में कल से बजेगा बाजा

Updated at : 01 Dec 2019 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोहल्लों से कचरा उठानेवाले वाहनों में कल से बजेगा बाजा

रांची : नगर निगम के कूड़ा वाहनों में सोमवार से बाजा (जिंगल) बजेगा, ताकि लोगों को पता चल सके कि कचरा वाहन कूड़ा लेने मोहल्ले में आ गया है. ज्ञात हो कि निगम के कूड़ा वाहनों में वर्तमान में बाजा नहीं बजता है. इससे लोगों को पता ही नहीं चलता है कि कचरा वाहन कब […]

विज्ञापन
रांची : नगर निगम के कूड़ा वाहनों में सोमवार से बाजा (जिंगल) बजेगा, ताकि लोगों को पता चल सके कि कचरा वाहन कूड़ा लेने मोहल्ले में आ गया है. ज्ञात हो कि निगम के कूड़ा वाहनों में वर्तमान में बाजा नहीं बजता है. इससे लोगों को पता ही नहीं चलता है कि कचरा वाहन कब मोहल्ले में आकर चला गया. शनिवार को 200 पेन ड्राइव की खरीदारी की गयी.
सोमवार तक इसे कचरा वाहनों में इंस्टॉल कर लिया जायेगा.नये सिरे से तैयार होगा 53 वार्डों का बीट प्लान : डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इसके तहत पूर्व में बनाये गये बीट प्लान में नये सिरे से बदलाव किया जायेगा. इसके लिए सभी 53 वार्डों के सुपरवाइजरों को बीट रूट प्लान बनाने का आदेश दिया गया है. सोमवार तक सुपरवाइजरों को नया बीट प्लान देना है. नगर आयुक्त ने बीट प्लान में बदलाव करने का आदेश दिया था.
जिस वार्ड की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं, उसके सुपरवाइजर का रुकेगा वेतन : नगर आयुक्त मनोज कुमार ने निगम के 53 वार्डों के सुपरवाइजरों से कहा कि जिन वार्डों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होगी, उन वार्डों के सुपरवाइजर का वेतन रोका जायेगा. नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. अगर कोई इसमें लापरवाही करेगा, तो उसका वेतन रोका जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola