रांची : रातू रोड में लोगों को जाम से नहीं मिल रही है निजात
Updated at : 29 Nov 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रातू रोड से गुजरनेवाले लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है. हर दिन लोगों को जाम के झाम से परेशान होना पड़ रहा है. सुबह ऑफिस व दुकान जाने के समय करीब 9.30 बजे से 11 बजे तक रातू रोड की ओर जानेवाला लेन जाम रहता है. वहीं दोपहर में भी […]
विज्ञापन
रांची : रातू रोड से गुजरनेवाले लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है. हर दिन लोगों को जाम के झाम से परेशान होना पड़ रहा है. सुबह ऑफिस व दुकान जाने के समय करीब 9.30 बजे से 11 बजे तक रातू रोड की ओर जानेवाला लेन जाम रहता है. वहीं दोपहर में भी कमोवेश यही स्थिति रहती है. इसके उलट रातू रोड से पिस्का मोड़ की ओर आनेवाले लेन में भी शाम चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है. गाड़ियां सरकती रहती हैं. जाम में फंसने से लोगों का समय के साथ-साथ ईंधन भी बर्बाद हो रहा है. इससे लोग परेशान हैं.
सुबह में जाम लगने की वजह से दोपहिया वाहन चालक लेन तोड़ कर उलटे लेन का सहारा लेते हैं. लोगों का कहना है कि सड़क के ऊपर एक लेयर लगा कर उसे रिपेयर तो कर दिया गया, लेकिन जितनी जगह सड़क के दोनों ओर है अगर उसे बना दिया जाये, तो जाम से कुछ हद तक लोगों को निजात मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




