38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड विस चुनाव : कभी लाल का था गढ़, अब तो दिल्ली की नजर भी रहती है इस सीट पर, जानें सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा

विष्णु गिरि कुल वोटर 199275 पुरुष वोटर 101524 महिला वोटर 97751 सिल्ली : हिंडालको औद्योगिक क्षेत्रवाले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र पर अब केवल सिल्ली ही नहीं दिल्ली की नजर भी रहती है. आजसू पार्टी का नेतृत्व करनेवाले सुदेश महतो को झामुमो की चुनौती मिल रही है. केशव महतो कमलेश और सुदेश महतो को मंत्री बनाने वाले […]

विष्णु गिरि
कुल वोटर
199275
पुरुष वोटर
101524
महिला वोटर
97751
सिल्ली : हिंडालको औद्योगिक क्षेत्रवाले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र पर अब केवल सिल्ली ही नहीं दिल्ली की नजर भी रहती है. आजसू पार्टी का नेतृत्व करनेवाले सुदेश महतो को झामुमो की चुनौती मिल रही है. केशव महतो कमलेश और सुदेश महतो को मंत्री बनाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से कभी लाल झंडा भी लहराता था. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 1952 में भोलानाथ भगत पहले विधायक चुने गये थे. वे दो बार विधायक रहे.
1972 में वृंदावन स्वांसी आये. उनको 1977 में हरा कर राजेंद्र सिंह मुंडा विधायक बने. 1985 में केशव महतो कमलेश ने राजेंद्र सिंह मुंडा को हराया, लेकिन 1990 में वे राजेंद्र सिंह से फिर से 1200 वोट से हार गये. 1995 में केशव महतो राजेंद्र मुंडा को हरा कर फिर से विधायक बने.
वर्ष 2000 में सुदेश कुमार महतो केशव महतो को हरा कर पहली बार विधायक बने. उसके बाद वे 2004, 2009 तक लगातार तीन बार विधायक चुने गये. शुरुआती समय से ही सुदेश महतो झारखंड राज्य बनने के बाद से ही पथ निर्माण से लेकर राज्य के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री तक रहे. सबसे लंबे समय तक सुदेश महतो के विधायक व मंत्री रहने के कारण सिल्ली की सीट सबसे हॉट सीट हो गयी.
2014 के चुनाव में अमित कुमार महतो जेएमएम के टिकट पर सुदेश कुमार महतो को 29 हजार से अधिक वोटों से हरा कर विधायक बने. उसके बाद अमित महतो को एक मामले में सजा होने के कारण 2018 में कराये गये उपचुनाव में भी अमित महतो की पत्नी सीमा देवी जेएमएम के ही टिकट पर सुदेश महतो को हरा कर विधायक बनीं. एक बार फिर इस सीट पर आजसू से सुदेश महतो और झामुमो से सीमा महतो मैदान में है. भाजपा ने गठबंधन में नहीं होने के बावजूद यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा है.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. राढू नदी पर पुल का निर्माण
2. पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण
3. एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल स्टेडियम
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. आइटीआइ का भवन अधूरा
2. राढू जलाशय योजना अधूरी
3. नहीं बन सका कला संस्कृति भवन
पूरी राशि खर्च की : सीमा
विधायक सीमा महतो (उप चुनाव में जीती थी) ने कहा कि विकास मद में मिली एक-एक राशि खर्च कर दी गयी है. सिल्ली की जनता के आशीर्वाद से सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. पति ने जो अधूरा काम छोड़ा था, उसे पूरा किया है.
विकास ठप हो गया : सुदेश
दूसरे नंबर पर रहने वाले आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो ने कहा कि हार के साथ ही सिल्ली का विकास ठप हो गया. सिल्ली की पहचान राष्ट्रीय फलक पर थी. यह थम सा गया है. जनता का आशीर्वाद मिला तो एक बार फिर क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी.
पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड
2005
जीते : सुदेश कुमार महतो, आजसू
प्राप्त मत : 39281
हारे : अमित कुमार, झामुमो
प्राप्त मत : 19969
तीसरे स्थान : संजय कु सिद्धार्थ, सीपीएम
प्राप्त मत : 13755
2009
जीते :सुदेश कुमार महतो, आजसू
प्राप्त मत : 45673
हारे : अमित कुमार, झामुमो
प्राप्त मत : 37966
तीसरे स्थान : केशव महतो कमलेश, कांग्रेस
प्राप्त मत : 7348
2014
जीते :अमित कुमार, झामुमो
प्राप्त मत : 79747
हारे : सुदेश कुमार महतो, आजसू
प्राप्त मत : 50007
तीसरे स्थान : रंगोवती देवी, माकपा
प्राप्त मत : 3279

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें